उत्तराखंड : शासन ने 18 पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया, सूची देखें
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड शासन ने 18 पीसीएस अधिकारियों की पदोन्नति की है। पदोन्न्त होने वाले अधिकारियों में दयानंद सरस्वती, सीमा विश्वकर्मा, निर्मला बिष्ट भी शामिल हैं। ये अधिकारी चम्पावत जिले में एसडीएम रह चुके हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखण्ड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के साधारण वेतनमान 15,600-39,100. ग्रेड पे र5400/- (सातवा पुनरीक्षित वेतनमान 56,100-1,77,500 लेवल 10) में कार्यरत निम्नलिखित अधिकारियों को ज्येष्ठ श्रेणी वेतनमान 15,600-39,100 ग्रेड पे र 6600/- (सातवां पुनरीक्षित वेतनमान ₹67,700-2,08,700 लेवल 11 ) में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत करने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं…


