उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड का जवान आंतकवादियों के साथ जम्मू के राजौरी में हुए मुठभेड़ में हुआ शहीद

ख़बर शेयर करें -

जम्मू कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड नैनीताल का लाल शहीद हो गया। जवान ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। जवान के शहीद होने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। आतंकवादियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उत्तराखंड में नैनीताल के रातीघाट के हली गांव का रहने वाले वीर जवान संजय बिष्ट मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गये हैं। शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। संजय के रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीणों का उनके घर में जमावड़ा हो गया। संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुए थे। कल रात ही उसकी परिवार से फोन पर बात हुई थी। संजय 15 दिन पहले ही घर से पोस्ट पर वापस लौटे थे। संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीत बिष्ट हैं।