हार्टअटैक से पुलिस कांस्टेबल की मौत हुई, पुलिस विभाग में शोक की लहर
ADVERTISEMENTS


जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस परिवार से एक दुखद खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार सितारगंज की सिडकुल चौकी में तैनात कांस्टेबल रोहित गोस्वामी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें आज सोमवार की सुबह हार्टअटैक आया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रोहित की उम्र करीब 35 साल थी। रोहित की मौत से ऊधमसिंह नगर पुलिस परिवार में शोक की लहर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सितारगंज सिडकुल चौकी में तैनात रोहित अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रोहित को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

