उत्तराखंड : बोलेरो की टक्कर से धूप सेंक रही महिला की हुई मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर आ रही है। जहां पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने एक घर की बाउंड्री को तोड़ते हुए महिला को जोरदार टक्कर मारी। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के मानपुर की निवासी 42 वर्षीय रेखा मेहर पत्नी कीर्ति मेहर आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे अपने घर के आंगन में बैठकर आराम से धूप सेंक रही थी। इस दौरान लंबगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी से चौरंगी की ओर जा रहे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन संख्या (UK10TA/ 0893) का टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर रेखा कि घर की बाउंड्री को तोड़ते हुए महिला को जबरदस्त टक्कर मार गया। यह हादसा इतना भयावह था की महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को घटित होता देख आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया है। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

