उत्तराखण्डनवीनतमहादसा

बेहद दुखद खबर # खाई में गिरी कार, अवकाश पर घर आए दो जवानों की मौत

ख़बर शेयर करें -




उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ बाजार से भुरमुनी गांव जा रही अल्टो कार के खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। एक जवान आईटीबीपी और दूसरा बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात था। दोनों इन दिनों अवकाश पर घर आए थे। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक (32) पुत्र होशियार सिंह धानिक, बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत (27) पुत्र पुष्कर सिंह खड़ायत, मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत गुरुवार देर शाम अल्टो कार से पिथौरागढ़ बाजार से अपने घर भुरमुनी जा रहे थे। गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई। मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों के सिर और हाथों में चोटें आई हैं।




पंकज सिंह की दो दिन बाद थी शादी की सालगिरह
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के शिकार नीरज सिंह खड़ायत के दो छोटे बेटे हैं। पंकज सिंह का पिछले साल ही विवाह हुआ था और दो दिन बाद शादी की सालगिरह होनी थी, लेकिन सालगिरह से पहले ही पंकज के साथ यह हादसा हो गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत
धारचूला। पशुओं के लिए चारा लाने जंगल गई एक महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को भेज दिया है। छाना गलाती निवासी तुलसी देवी (40) पत्नी राजेंद्र सिंह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। भनार के पास पहाड़ी से गिरा पत्थर सिर में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान हेमा देवी ने हादसे की जानकारी प्रशासन को दी। घटनास्थल से महिला के शव को सीएचसी धारचूला लाया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक महिला का परिवार आर्थिक तौर पर पिछड़ा हुआ है। महिला की मौत पर स्थानीय ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Ad