पूर्णागिरि धाम के पुजारी विद्याधर पांडेय का निधन हुआ, तमाम लोगों ने शोक जताया
टनकपुर। पूर्णागिरि धाम के पुजारी और कार्की फॉर्म निवासी 40 वर्षीय विद्याधर पांडेय पुत्र स्व. नित्यानंद पांडेय का रविवार सुबह निधन हो गया। जिनका बूम कांकरघाट में अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया है कि विद्याधर पांडेय लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
मां पूर्णागिरि धाम के पुजारी विद्याधर पांडेय के निधन पर धाम के पुजारियों के साथ ही टनकपुर नगर क्षेत्र में शोक की लहर है। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, राजू तिवारी, मोहन तिवारी, हरीश तिवारी, भानू तिवारी, राम दत्त तिवारी, पीयूष तिवाारी, जगदीश तिवारी, नवीन तिवारी, संजू तिवारी, मनोज पांडेय, अमन ठाकुर, भाजपा नेता हरीश भट्ट आदि ने शोक जताया है।
