उत्तराखण्डजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत जिले की बेटी बनी भारतीय कराटे एकेडमी में कोच

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत जनपद के लोहाघाट की रहने वाली रेनू बोरा भारतीय कराटे एकेडमी में कोच के तौर पर नियुक्ति हुई हैं। वह बच्चों को मार्शल आर्ट सिखाएंगी। रेनू बोरा अपनी मां लीलावती देवी के साथ हल्द्वानी में किराए में रहनी हैं। रेनू बोरा ने अपनी मेहनत और परिश्रम के बल पर न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है, बल्कि अब उनको नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के महासचिव और एशियन कोच सतीश जोशी ने कोच की जिम्मेदारी देकर उनका हौसला बढ़ाया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घर परिवार से आर्थिक रूप से कमजोर रेनू के पिता का साया 2017 में सर के ऊपर से उठ गया। पारिवारिक स्थिति खराब होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मां के साथ हल्द्वानी आकर रहने लगी। इस दौरान संघर्ष करते हुए खुद पर विश्वास और मेहनत की बदौलत रेनू ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 59वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ग्रेजुएशन की पढ़ाई चम्पावत से पूरी कर चुकी रेनू अभी हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। अब वह बच्चों को मार्शल आर्ट सिखाएंगी।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड