जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

विनोद बडेला बने युवा कांग्रेस के चम्पावत जिलाध्यक्ष

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रहे विनोद बडेला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने सीधे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी को 382 वोटों से हराया। वहीं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में नीरज मिश्रा ने जीत दर्ज की है। शनिवार देर शाम यूथ कांग्रेस ने विजेताओं की घोषणा की। जिलाध्यक्ष पद पर विनोद बडेला ने प्रतिद्वंदी प्रकाश मेहरा को 382 वोटों से हराया है। जबकि विस अध्यक्ष पद पर नीरज मिश्रा ने अभिषेक तड़ागी को 1102 वोटों सेहरा दिया। जीते हुए दोनों
प्रत्याशी पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के करीबी माने जाते हैं। दोनों की जीत के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, निर्मला गहतोड़ी, निर्मल तड़ागी, रूपेश सक्सेना, आदिल रशीद, अमित भट्ट, अनिल सिन्हा, जतिन चंद, मनीष महर, हरीश उप्रेती आदि ने बधाई दी है।

Ad
Ad