चल्थी के पास 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पेड़ से अटकी तो बची यात्रियों की जान
चम्पावत। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी (शीशनगर) के पास सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, लेकिन बीच रास्ते में एक पेड़ से अटक जाने के कारण कार सवार सभी लोगों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार कार संख्या UK03 A 2492 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे के दौरान वाहन में चालक रोहित सिंह पुत्र राम सिंह बोरा सहित अन्य लोग सवार थे। दुर्घटना में सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। समय रहते पुलिस और राहत दल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी राकेश कठायत ने बताया है कि आज 13 जुलाई की अपरान्ह टनकपुर से लोहाघाट जा रही एक कार (यूके 03ए/2492) चल्थी-अमोड़ी के बीच शीशनगर में बेकाबू होकर 50 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्थानीय नागरिकों ने घायलों का रेस्क्यू किया। पुलिस ने घायलों को सिन्याड़ी तक अपने वाहन से और फिर आपात चिकित्सा सेवा 108 की एबुलेंस से टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कार चला रहे कार स्वामी भुवन पंगरिया सहित 4 लोग जख्मी हो गए। टनकपुर उप जिला अस्पताल के डॉ. ज्ञानेश्वर यादव के मुताबिक 3 घायलों के सिर और हाथ में चोट लगी है। इन तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायल यात्री…
1— रोहित (29) पुत्र राम सिंह बोहरा, तल्लागांव, चंपावत।
2— भुवन पंगरिया अमित (36) पुत्र रमेश पंगरिया, खेतीखान, लोहाघाट।
3— सुनीता पंगरिया (28) पत्नी भुवन पंगरिया, खेतीखान, लोहाघाट।
4— श्रेयांश पुत्र भुवन पंगरिया, खेतीखान, लोहाघाट

