उत्तराखण्डनवीनतममनोरंजन

उत्तराखंड ‘संगीत जगत’ में अपनी बेहतरीन गायकी से शानदार मुकाम बना रहे युवा गायक संजीव आर्य

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर के युवा गायक संजीव आर्य (Sanjeev Arya) अपनी गायकी से संगीत प्रेमियों के दिलों पर छा गए हैं। वह प्रदेश के गायक कलाकारों के बीच शानदार मुकाम बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों से उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है। देवभूमि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को देश विदेशों तक पहुंचाने में प्रदेश के कलाकारों और संगीत जगत से जुड़े सभी संगीतकारों का अहम योगदान है। ऐसे ही एक युवा गायक कलाकार हैं बागेश्वर के संजीव आर्य, जो लम्बे समय से संगीत जगत से जुड़े हुए हैं। ग्राम बिल्लेख रवाईखाल बागेश्वर निवासी संजीव आर्य (Sanjeev Arya) बागेश्वर उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध युवा गायक / कलाकार हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने संगीत जगत में कदम रख दिया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में एक लोटिया दूध गाया था, जो की उस समय अपने आप में एक सुपरहिट गीत था। अगर बात करें उनके अदाकारी की तो कलाकार के रूप में उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर वीडियो गीत “रुमाली का गंठा”, मैं जानू कमला, डिस्को वाली भाऊजी, भावना ना जाए तू पारा दना के साथ लाखों लोगों का दिल जीता। इसी प्रकार संगीत जगत में उनका सफर चलता गया और कई सुपरहिट एलबम के बाद मार्च 2021 में उनका नया गाना ‘चश्मेवाली’ रिलीज हुआ। जल्द ही “चाहा को अमल” रिलीज होने जा रहा है।


संजीव बताते हैं की उनकी दादी की वजह से वो पहाड़ी न्योली सुनते थे। लेकिन तब समझ तो नही आता था और उन्हें गाते हुए देख के बहुत अच्छा लगता था। उसके बाद गाजियाबाद में उनके पिता हल्द्वानी से CD खरीद के लाते थे। उसमें पहाड़ी कलाकरो को देख खुद भी अपने पहाड़ की संस्कृति के लिए कुछ करने की इच्छा जगी और इस क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही संजीव को छायांकन और वीडियो संपादन का भी शौक है। उन्होंने कई संगीत वीडियो भी निर्देशित किए हैं जो बंपर हिट रहे हैं जैसे सेल्फी भोजी, हिट दे छोरी उर्मिला, चम्पावत की सुनीता बाना जिनको उन्हें सोशल मीडिया से काफी प्यार मिला। इतना ही नहीं उन्होंने कई नए अभिनेताओं और गायकों को भी मौका दिया है। संजीव आर्य का अपने नाम से एक यूट्यूब चैनल भी है जिसके 31 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड