क्राइमनवीनतमपिथौरागढ़

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में युवक गिरफ्तार, महिला के नाम से फेक आईडी भी मिली

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री सोशल मीडिया में शेयर करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिथौराढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पिथौरागढ़ को एनसीआरपी NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) के तहत एनसीएमईसी NCMEC (National Center for Missing & Exploited Children) से चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद एसओजी और साइबर सेल ने प्रारंभिक जांच की। जांच में आरोपी के मोबाइल फोन में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री डाउनलोड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से शेयर की गई थी। इसके बाद गंगोलीहाट कोतवाली पुलिस ने चहज निवासी विपिन चंद्र के खिलाफ धारा 67 (बी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी को सौंपी गई।

Ad Ad


जांच के दौरान पता चला कि आरोपी की ओर से महिला के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा था। साथ ही घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री एकत्र कर सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पुलिस कब्जे में लेकर जांच क रही है। इसके अलावा जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित 5 अन्य शिकायतें भी मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री शेयर करना दंडनीय अपराध…

पुलिस ने बताया कि अपने मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो/फोटो देखना, डाउनलोड करना, संग्रहित करना या सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर करना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(बी) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। पुलिस ने ऐसे कार्य से बचने और दूसरों को भी जागरूक करने को कहा है।

Ad Ad