चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : तामली ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना को मिली ₹1457.21 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों के विकास और जन-सरोकारों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 628/2024 के सफल क्रियान्वयन के तहत राज्य सैक्टर (ग्रामीण) कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के विकासखण्ड चम्पावत की ‘तामली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना’ को शासन द्वारा ₹1457.21 लाख (चौदह करोड़ सत्तावन लाख इक्कीस हजार रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियोजन विभाग की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) और टीएसी द्वारा गहन परीक्षण के बाद इस योजना को औचित्यपूर्ण पाया गया, तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रथम किश्त के रूप में 10 प्रतिशत यानी ₹145.72 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है, जिससे इस महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

Ad Ad

जिलाधिकारी ने तामली ग्राम समूह पंपिंग योजना क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। जिलाधिकारी ने साफ किया है कि कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि का पूरी पारदर्शिता के साथ सदुपयोग किया जाए और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

Ad Ad