नवीनतम

शिकायत भी नहीं सुनी और पीड़ित से अभद्रता भी की, एसएसपी ने बिंदाल चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को किसी भी शिकायतकर्ता के द्वारा लिखित, मौखिक, फ़ोन अथवा अन्य माध्यमों से थाना/चौकियों मे किसी भी सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने, संयमित होकर शिकायतकर्ता की पूरी बात सुनते हुए उन्हें प्रार्थनापत्र की रिसीविंग देने तथा सूचना प्राप्त होने के 30 मिनट के अन्दर घटनास्थल पर पंहुचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के संज्ञान में आया कि शिकायतकर्ता निवासी मित्रलोक कालोनी चौकी बिंदाल थाना गढीकैण्ट ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना देने के उपरान्त भी चौकी प्रभारी बिंदाल एसआई कमल सिंह रावत के द्वारा पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेने से इन्कार किया गया तथा शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता की गई । जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को चौकी प्रभारी बिंदाल के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया कर दिया। साथ ही सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये गये कि शिकायतकर्ताओं से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि शिकायतकर्ता के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड