उधमसिंह नगरनवीनतमहादसा

हाईवे पर मां-बेटियों को कार ने रौंदा, मां और 6 साल की बेटी की मौत; दूसरी बेटी घायल

ख़बर शेयर करें -

स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग में जा रही थीं मां-बेटियां, आरके ढाबे के पास वाहन का इंतजार करते समय हुआ हादसा; कार चालक हिरासत में

सितारगंज/उधमसिंह नगर। सितारगंज में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि नौ वर्षीय दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों स्कूल में आयोजित पेरेंट्स मीटिंग में शामिल होने जा रही थीं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Ad Ad

जानकारी के मुताबिक, सितारगंज निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी शनिवार सुबह अपनी दोनों बेटियों अंशिका (6) और राधिका (9) के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। सुबह करीब 10:40 बजे तीनों आरके ढाबे के पास हाईवे किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान किच्छा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मीनू देवी और उनकी छोटी बेटी अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधिका घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मां और बेटी के शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।