चंपावतटनकपुरनवीनतम

मनिहारगोठ में 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नगर से लगे मनिहारगोठ गांव में गुरुवार देर शाम एक 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार मनिहारगोठ निवासी नियाजुल्लाह के पुत्र अखराज खान (19) ने गुरुवार को अचानक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

Ad Ad


सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।