खेलचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए 9-10 सितंबर को चयन ट्रायल

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। खेल निदेशालय, उत्तराखंड देहरादून के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 के लिए खेल विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में बालक-बालिकाओं के प्रवेश के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार चयन ट्रायल 9 और 10 सितंबर 2026 को प्रातः 9 बजे से स्व. श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में होंगे।

जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित उदीयमान बालक-बालिका खिलाड़ी 15 और 16 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तर पर फुटबॉल (बालक/बालिका), बॉक्सिंग (बालक/बालिका), एथलेटिक्स (बालक/बालिका), बैडमिंटन (बालक), हॉकी (बालिका), वॉलीबॉल (बालक) और क्रिकेट (बालक) के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

Ad Ad

इच्छुक अभ्यर्थी जिला खेल कार्यालय, चम्पावत से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक खेल में जिला क्रीड़ा अधिकारी की संस्तुति के आधार पर 5 से 10 होनहार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिए किया जाएगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी की आयु 1 जुलाई 2026 को 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रतिभागी का उत्तराखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयन ट्रायल के समय सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

निर्धारित आवेदन फार्म पर पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आयु एवं कक्षा प्रमाण पत्र तथा मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र संलग्न करना भी अनिवार्य होगा। सभी खिलाड़ियों को अपने संबंधित खेल की निर्धारित किट में ही चयन ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा।