दिल्ली: मालवीय नगर रेस्टोरेंट अग्निकांड में अब तक 21 की मौत, मृतकों में अधिकांश विदेशी
नई दिल्ली। मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। ANI न्यूज एजेंसी के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा 21 पहुंच गया है। ये भीषण आग सुबह-सुबह लगी आग। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर एके मालिक के अनुसार यह हादसा मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में हुआ। सुबह करीब 08:51 बजे दमकल विभाग को रेस्टोरेंट में आग लगने की पहली सूचना मिली। शुरुआत में मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा तुरंत 2 वाटर टेंडर, 2 वाटर ब्राउज़र , 1 क्विक रिएक्शन व्हीकल, 1 मल्टीपर्पज और 1 ब्रीदिंग अपैरेटस सेट गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया।

PM मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया; प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। अपने विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर में आग लगने की इस बड़ी घटना पर BJP विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, “अब तक 21 लोगों की मौत हुई है और 47 लोगों को बचाया गया है।
मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर DCP साउथ अनंत मित्तल ने कहा, “आज सुबह 08:48 बजे, मालवीय नगर में स्थित ‘फ्लोरिश स्टे B&B’ में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है, पुलिस, दमकल सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मियों के समन्वित प्रयासों के कारण, 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हमें बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि इस दुखद घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव और तलाशी अभियान अभी भी जारी हैं, और प्रभावित व्यक्तियों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात हैं।

