क्राइमनवीनतमनैनीताल

हल्द्वानी : सरकारी फार्म में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, इलाके में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली के हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सरकारी फार्म के भीतर बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शरीर पर मिले घाव वन्य जीवों के हमले के प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

लालकुआं कोतवाली के हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र स्थित बेरीपड़ाव के खुरपिया सरकारी फार्म में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. सूचना मिलते ही कोतवाली और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

Ad Ad


मृतका की पहचान बैरीपड़ाव, गोला गेट हल्दूचौड़ में रहने वाली महिला के रूप में हुई । महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार महिला मंगलवार शाम घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान बेरीपड़ाव स्थित सरकारी फार्म के भीतर महिला का शव पड़ा मिला। शव पर कई घाव के निशान पाए गए. जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला नशे की आदी थी। अक्सर देर रात घर लौटती थी। पुलिस आशंका जता रही है कि महिला नशे की हालत में फार्म के अंदर पहुंच गई होगी, जहां किसी वन्य जीव के हमले का शिकार हो सकती है। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Ad Ad