चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जनपद में गैस वितरण प्रणाली सुदृढ़, गुरुवार को अमोड़ी, बेलखेत, स्वाला और धौन में होगी आपूर्ति

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद वासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा सभी जनोपयोगी व्यवस्थाओं को निरंतर मजबूत और दुरुस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद में घरेलू गैस वितरण प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में वर्तमान में जनपद के सभी क्षेत्रों में रसोई गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है, जिससे आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी या किल्लत का सामना न करना पड़े।

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को अमोड़ी, बेलखेत, स्वाला और धौन सहित जनपद के विभिन्न निर्धारित क्षेत्रों/ स्थानों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही यानी ‘डोर टू डोर’ गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग की इस व्यवस्था के कारण वितरण स्थलों पर होने वाली अनावश्यक भीड़, अव्यवस्था और डिलीवरी में होने वाली देरी जैसी समस्याओं पर नियंत्रण सुनिश्चित हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं के समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि विभाग का उद्देश्य हर नागरिक तक बिना किसी व्यवधान के और बेहद सुगमता से एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Ad Ad
Ad Ad