चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

7 छात्रों ने मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में मारी बाज़ी, जिलाधिकारी ने किया बच्चों को सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराड़ा के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। विद्यालय के कक्षा 7 के दिवस भट्ट एवं नरेश चंद्र, कक्षा 9 के शिवम, कक्षा 10 के युवराज सिंह तथा कक्षा 11 के अंकित भट्ट, हिमांशु भट्ट एवं हेमा जोशी ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति जुनून, समर्पण और निरंतर प्रयास हो, तो किसी भी कठिनाई को पार किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Ad Ad

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी को पारंपरिक कला से निर्मित ऐपन थाली एवं हस्तनिर्मित झोला (बैग) भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रभावी योजनाएं संचालित की जाएं, जिससे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, नैतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सके।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि बच्चों को ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं प्रेरणादायक स्थलों का भ्रमण कराया जाए, जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि हो और वे व्यवहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, उप शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पंत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad Ad