चंपावतनवीनतमबनबसाराजनीति

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी: महेंद्र यादव

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान बनबसा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

जिलाध्यक्ष दीपक जोशी और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी ने चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को पूरी तरह मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बेहतर स्वास्थ्य, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। चुनावी रणनीति को साझा करते हुए महेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी इस बार ऐसे प्रत्याशियों का चयन करेगी जो न केवल जीतने की क्षमता रखते हों, बल्कि जनता के बीच उनकी छवि भी बेहद साफ और व्यक्तित्व धनी हो। उन्होंने दिल्ली मॉडल का जिक्र करते हुए वादा किया कि दिल्ली की तर्ज पर ही उत्तराखंड की जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad Ad

वर्तमान और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक सत्ता में रही सरकारें जनता को अपेक्षित सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल रही हैं। पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है और प्रदेश की 60 से 65 सीटों पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काफी कार्य किया जा चुका है, जबकि शेष क्षेत्रों में संगठन विस्तार का कार्य लगातार जारी है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव के साथ सह प्रभारी युवराज भारद्वाज, सह प्रभारी सच्चिदानंद गौड़ और जिलाध्यक्ष दीपक जोशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad