चंपावतनवीनतमबनबसाहादसा

टनकपुर-खटीमा रेल मार्ग पर हादसा: चलती ट्रेन से कूदकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें -

बनबसा/चम्पावत। टनकपुर से खटीमा की ओर जा रही ट्रेन संख्या 75302 से बनबसा के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चलती ट्रेन के चलने के दौरान एक व्यक्ति अचानक से ट्रेन से नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान प्रेम (पुत्र रामकुमार) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) के उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तुरंत ‘108’ एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।अस्पताल में मौजूद डॉक्टर मानवेन्द्र शुक्ला ने घायल की स्थिति को अत्यधिक गंभीर देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जीआरपी द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घायल के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास जारी हैं।

Ad