जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे आनंद अधिकारी भाजपा में हुए शामिल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को एक के बाद एक झटका दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र वाले चम्पावत जिले की दूसरी सीट लोहाघाट से कांग्रेस के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट और भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, चंदन सिंह अधिकारी भी शामिल रहे। आनंद अधिकारी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। कई बार उन्होंने अपने चाचा खुशाल सिंह अधिकारी के चुनाव का मैनेजमेंट भी किया। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने कहा है कि आनंद अधिकारी ने भाजपा की विचारधारा में आस्था और विश्वास व्यक्त कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी और जनता की सेवा करने का संकल्प लिया है।