टनकपुरशिक्षा

हिंदू नव वर्ष पर दयानन्द इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। दयानंद इंटर कॉलेज में मंगलवार को हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ओमानन्द वैदिक यति ने वेद मंत्रों के साथ किया। वहीं प्रथम दिवस पर नव संवत्सरेष्टी यज्ञ में यजुर्वेद 8 अध्याय के वेद पाठ के साथ किया गया। जिसमें आर्य समाज के प्रधान राजीव आर्य, ऋषि देव आर्य विद्यालय के प्रबंधक गायत्री कृपा एवं रामदेव आर्य सहित उनके सुपुत्र डॉ. मनुश्रवा आर्य सहित साक्षी आर्य व विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं ने मुख्य यजमान बनकर यज्ञ में आहुति प्रदान की। वहीं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरोहित ओमानन्द ने नव संवत्सर के अवसर पर वेद मंत्रों का महत्व बताते हुए वेद को हमारे जीवन का आधार और प्राण बताया। चारों वेदों के व्याख्यान के साथ मनुष्य को अपनी वैदिक शिक्षा एवं संस्कारवान और ज्ञानवान बनाकर पुरुषार्थ को प्रेरित करती है। भजन संध्या के साथ मंगलवार को प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के सयोजक सामश्रवा आर्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य माहेश्वरी पांडे, मीनाक्षी शर्मा, धर्मपाल आर्य, सुरजीत सक्सेना, पुष्पा, दुर्गा, एकता, मोनिका आदि मौजूद रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड