टनकपुरनवीनतमबनबसा

#Modi@20 पुस्तक पर बनबसा में हुई विचार गोष्ठी, सांसद टम्टा ने भी रखे विचार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपर। जनपद के अपने प्रवास के पहले दिन सोमवार को सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय की अध्यक्षता में देवभूमि काँलेज आफ एजुकेशन बनबसा में #Modi@20 पुस्तक पर आयोजित गोष्ठी में विचार प्रकट क़िए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, कार्यशैली व उद्देश्य पर केंद्रित यह प्रयास विगत वर्षों में बने सशक्त, समृद्ध व श्रेष्ठ भारत की तस्वीर है। कार्यक्रम के शुभारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक द्वारा बंशीधर उपाध्याय व सांसद अजय टम्टा का स्वागत व अभिनंदन किया। सांथ ही अपने विचार रखे। कार्यक्रम में शिवराज सिंह कठायत, रोहताश अग्रवाल, किरन देवी, संदीप पाठक समेत बनबसा क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के प्रबुद्धजन लोग उपस्थित रहे। संचालन संचालन जिला महामंत्री दीपक रजबार ने किया।

क्षेत्र की लंबित समस्याओं का जल्द होगा समाधानरू टम्टा
लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष पाठक ने सांसद को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बरसात के समय क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की समस्या रहती है। जिस पर सांसद टम्टा ने कार्यकर्ताओं को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, विजेंदर अग्रवाल, महामंत्री मोहन सिंह, सहकारिता के अध्यक्ष नारायण सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, शिवराज कठायत, रोहताश अग्रवाल, किरन देवी, संदीप पाठक, हरीश भट्ट, अमजद हुसैन, शशांक गोयल आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad Ad