मुख्यमंत्री धामी की एक और बड़ी सौगात, ग्रामीण संपर्क मार्गों को मिली स्वीकृति
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अंतर्गत ग्रामीण मोटर मार्गों के निर्माण हेतु वित्तीय अनुमोदन प्रदान किया है।
इस क्रम में जनपद चम्पावत के विकासखंड पाटी में रेगल बैण्ड मूलाकोट मोटर मार्ग से अमोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण तथा मंच–तामली मोटर मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड बीरोंखाल में सीली मल्ली से ग्राम खैरड़ा तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई है। इन सभी कार्यों के लिए कुल ₹8.39 करोड़ की धनराशि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के माध्यम से वित्तपोषित किए जाने को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन दिया गया है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुँच बेहतर बनेगी, कृषि एवं स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता मजबूत होगी।

