आशा वर्करों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार, पूर्व विधायक का भी मिला समर्थन


चम्पावत। आशा वर्करों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कार्यबहिष्कार किया। आशा कार्यकत्री संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि सेवा के नाम पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियां लंबे समय से काम के बदले मानदेय फिक्स करने की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। उन्होंने 21 हजार रुपया न्यूनतम वेतन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने,कोविड कार्य में लगी आशा वर्करों को 50 का जीवन बीमा और 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा आदि की मांग की। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है। वह कार्य बहिष्कार जारी रखेंगी। उनकी मांगों का समर्थन राजेन्द्र पुनेठा ने किया। इस मौके पर रीता सिंह, पदमा प्रथोली, रेखा पुजारी, चम्पा राय, रीना सिंह, कौशल्या पांडेय, पार्वती देवी, पुष्पा बोहरा, रेखा बिष्ट, लक्ष्मी जोशी, माला देवी, ममता देवी, मंजू मेहता, आइशा बानो, पार्वती देवी, लीला देवी आदि मौजूद रहीं।
टनकपुर। यहां आशा वर्करों ने संयुक्त चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन किया। उनके धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी समर्थन दिया। उन्होंने भविष्य में भी इस लड़ाई में साथ चलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को आशा कार्यकत्रियों की मांगों को जल्द पूर्ण करना चाहिए। आशा कार्यकत्रियों के धरना प्रदर्शन को अनिल चौधरी पिंकी, भैरव दत्त जोशी, नरेश सकारी, नीरज मिश्रा, दीपक पांडे, इंद्रदेव विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह, आसिफ खान,रूपेश कुमार, कृष्ण गोपाल, बच्ची सिंह महर आदि ने भी समर्थन किया।


लोहाघाट में आशा वर्करों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष सरिता पुनेठा, ब्लाक अध्यक्ष रीता सिंह, पदमा प्रथोली, रेखा पुजारी, चम्पा राय, रीना सिंह, कौशल्या पांडेय, हेमा जोशी, पार्वती देवी, पुष्पा बोहरा, चम्पा पांडेय, रेखा बिष्ट, लक्ष्मी जोशी, माला देवी, ममता देवी, मंजू मेहरा, विनीता पांडेय, आइसा बानो, पार्वती देवी, लीला देवी आदि शामिल रहीं।

