जनपद चम्पावतबनबसा

बनबसा के व्यापारियों ने सीएम को ज्ञापन भेजा, एक जून से व्यापारिक गतिवियां सुचारू कराने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। बनबसा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर एक जून से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू कराए जाने की मांग की है। सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि बनबसा क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण के चलते व्यापार गत वर्ष से लगातार प्रभावित हुआ है। जिससे हजारों व्यापारी, उनके परिवार व दुकानों आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सारी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि व्यापारी समाज की दिक्कतों को देखते हुए एक जून से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू कराई जाएं। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, महामंत्री अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार आदि शामिल रहे।

Ad Ad