उत्तराखण्ड

उत्तराखंड # नजर आई भूस्खलन की भयानक तस्वीर, आप भी देखें …

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देवभूमि यानी कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ों में भूस्खलन लगातार जारी है। आज बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन की जो भयानक तस्वीरें सामने आई है, उसे देख कर दिल दहल जा रहा है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर भारी भूस्खलन की तस्वीर मोबाइल में कैद हुई है। बारिश के चलते भारी मात्रा में भूस्खलन होने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पीपलकोटी के पास बंद हो गया है। पूरी की पूरी पहाड़ी दरक कर हाईवे पर आ गई और लोग डर कर इधर उधर भाग रहे हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए अपनी गाड़ियों को पीछे दौड़ा रहे हैं। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया, पहाड़ गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वा एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई है और पहाड़ी के मलबे को जेसीबी से हटाने की लगातार कोशिश की जा रही है। वहीं वाहनों को दूसरे रस्ते से भेजा जा रहा है।

Ad Ad