NDA परीक्षा में 22वीं रैंक लाकर आयुष्मान ने बढ़ाया चम्पावत पुलिस परिवार का गौरव
जनपद चम्पावत पुलिस परिवार के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि जनपद में नियुक्त सागर सिंह बिष्ट अपर उप निरीक्षक के सुपुत्र आयुष्मान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 22वीं रैंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की है। एसपी रेखा यादव ने आयुष्मान की इस मेहनत, लगन एवं अनुशासन की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आयुष्मान एवं उनके पिता अपर उप निरीक्षक सागर सिंह बिष्ट को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

