चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : शारदा घाट पर डूबने लगे दो श्रद्धालुओं को जल पुलिस ने सकुशल बचाया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। स्नान के दौरान गुरुवार को शारदा घाट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी दो श्रद्धालुओं को जल पुलिस व गोताखोरों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए आई श्रद्धालु पल्लवी पुत्री बलराम एवं ईशा पुत्री विपिन निवासी कांठ जिला शाहजहांपुर यूपी शारदा घाट पर स्नान कर रहे थीं। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात जल पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों श्रद्धालुओं को सकुशल पानी से बाहर निकालकर सुरक्षित बचा लिया। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। रेस्क्यू टीम में जल पुलिस के राकेश गिरी, हेड कांस्टेबल कपूर राणा, आरक्षी जावेद खान, सतीष सिंह, दीप चंद्र, गोताखोर रविन्द्र कुमार एवं पीआरडी जवान सूरज शर्मा शामिल रहे।

Ad Ad