नवीनतमबनबसाहादसा

बनबसा : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Ad
ख़बर शेयर करें -

बनबसा। क्षेत्र के ग्राम गुदमी ​स्थित प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पर भीषण रूप अख्तियार कर लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंच कर द्वारा AFFF फोम का उपयोग कर पाया गया आग पर काबू पाया।

Ad


शुक्रवार को पाटनी प्लास्टिक फैक्ट्री ग्राम गुदमी बनबसा में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन टनकपुर द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर तत्काल MFE से दो होज रील, एक डिलीवरी होज पाईप लाइन बिछाकर तथा AFFF फोम का उपयोग कर काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ गिरीश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया तथा आग को फैलने से रोका गया। आग से कंपनी के मशीन एवं कलर मास्टर बेंच आदि सामग्री जल गयी थीं। फायर यूनिट द्वारा आग को सही समय से नियंत्रण कर आग को फैलने से रोका गया। उद्योग में प्लास्टिक की कुर्सी आदि प्लास्टिक सामग्री बनायी जाती थीं। जिन्हे फायर यूनिट द्वारा बचा लिया गया था। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही पायी गयी। फायर टीम में एफएसओ गिरीश सिंह बिष्ट, LFM श्याम सिंह, LFM बलमुकुंद, LFM कृपाल सिंह, DVR श्याम सिंह, DVR चरण सिंह, DVR कृष्ण सिंह, FM जगदीश सिंह, Fm हरविंदर सिंह, Fm लक्ष्मण सिंह, Fm सोनू आर्या, Fm उमेश सिंह, Fm अजीत सिंह शामिल रहे।

Ad