उधमसिंह नगरक्राइमचंपावतनवीनतम

खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस के साथ चम्पावत जिले के चार युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर, अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘नशा मुक्त अभियान’ को आज एक बड़ी सफलता मिली है। खटीमा पुलिस टीम ने सितारगंज रोड से एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार (नंबर UK03B 0007) को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार 4 युवकों से 580 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी चम्पावत जिले के रहने वाले हैं। जिनमें अमित सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम बुंदेलाढेक, थाना लोहाघाट, सूरज सिंह (उम्र 32 वर्ष), निवासी: ग्राम बुंदेलाढेक, थाना लोहाघाट, सूरज सिंह (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम खूटी बाजरीकोट, थाना चम्पावत व मनीष सिंह (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम त्यारसों जनकांडे, थाना पाटी, जिला चम्पावत शामिल हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास कुमार (प्रभारी चौकी चकरपुर), अपर उप निरीक्षक नाथ सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल रविंद्र नाथ शामिल रहे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वे यह चरस कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Ad Ad
Ad Ad