जनपद चम्पावतटनकपुर

सीएम धामी के 13 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा ने टनकपुर में किया बैठक का आयोजन

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आगामी 13 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पूरन महरा ने की व संचालन मंडल महामंत्री मुकेश जोशी व मोहन सिंह जी ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री किरन देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसा जोशी, मंडल महामंत्री मोहन सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री विद्या जुकरिया, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकरिणि सदस्य धर्मपाल आर्य, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल उप्रेती, वरिष्ठ नेत्री कलावती कापड़ी, मोहित गड़कोटी, भीम रजवार, मुकेश साहू, योगेश जोशी, मनोज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक पाल, नामित सभासद केदार जोशी, सभासद तुलसी कुंवर, बूथ अध्यक्ष ममता गंगवार, बूथ अध्यक्ष विनोद गड़कोटी आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad