जनपद चम्पावतराजनीति

चम्पावत में ‘आठ साल बेमिसाल’ नारे के साथ भाजपाईयों ने निकाली बाइक रैली

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें आठ साल बेमिसाल, नए भारत की शिल्पकार मोदी सरकार के नारों की गूंज रही।


भाजपा कार्यकर्ता बाइकों के साथ छतार स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने कहा कि केन्द्र में गरीब, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर काम कर रही मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल हैं। जीरो टॉलरेंस और विकास मोदी सरकार का ध्येय है। सशक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही आज वैश्विक स्तर में भारत की धमक है। वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महराना ने मोदी सरकार को गरीबों की सरकार बताया। कहा कि आठ सालों में भारत में जो बदलाव हुआ है, वह बीते वर्षों में कभी नहीं हुआ। कार्यक्रम में रैली संयोजक भाजयुमो नगर अध्यक्ष एडवोकेट गौरव पाण्डेय, चेयरमैन विजय वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, नगर महामंत्री कपिल खर्कवाल, रमेश भंडारी, भाजयुमो जिला महामंत्री शैलेश जोशी, सभासद नंदन तड़ागी, शंकर खाती, प्रकाश जोशी, बहादुर फर्त्याल, रमेश गिरी, मुुकुल ढेक, हिमेश कलखुडिया, गोविंद सामंत, जयदत्त जोशी, प्रकाश बिनवाल, सुनील पुनेठा, राजू शर्मा, संजू चौधरी, प्रकाश पांडेय, आनन्द अधिकारी, बची नाथ महर, भुवन पुनेठा, महेश जोशी, सुभाष जोशी, कमल गिरी, आनन्द बिष्ट, सूरज प्रहरी, जगदीश पांडेय, दीपक तिवारी, धीरेन्द्र चौहान, नीरज बोहरा, हरीश बोहरा, सूरज बोहरा, विकास गिरी, हरीश जोशी, सूरज तिवारी, सौरभ नयाल, मन्नू जोशी, आदर्श भट्ट, राजीव बिनवाल, प्रकाश बोहरा, हर्षित राय, मानवेन्द्र तड़ागी, विशाल महराना, रमेश जोशी, गौरव कार्की, प्रदीप थ्वाल, शेखर सिंह, अमित सिंह, रवीन्द्र चौधरी, पवन देउपा, राकेश जोशी, अजय प्रहरी, पंकज देव, सौरभ तिवारी, सुभाष रावत आदि शामिल रहे।

मुख्यमंत्री धामी के शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
चम्पावत। उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले मुख्यमंत्री व चम्पावत से भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। उनके शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में खुशी जताई। कहा कि चम्पावत मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने से चमकेगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी।