चंपावतजनपद चम्पावत

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा को मातृ शोक हुआ, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोहरा की माता पती देवी का निधन हो गया है। वे 93 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह अपने पीछे तीन पुत्रों तथा एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके तीनों पुत्रों सुंदर सिंह बोहरा, रमेश सिंह बोहरा, गोविंद सिंह बोहरा सहित परिवार के महेश सिंह व भवान सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

उनके निधन पर उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल, जिला मंत्री बंशीधर थ्वाल, ब्लाक अध्यक्ष रुद्र सिंह बोहरा, कैलाश सिंह फर्त्याल, राम प्रसाद कालाकोटी, कमल जोशी, दिवाकर भट्ट, ब्लाक मंत्री मयंक पुनेठा, कवीन्द्र सिंह तड़ागी, प्रकाश चन्द्र जोशी, संजय कुमार, हरीश पाठक, हरिविनोद पंत, सागर वर्मा, पान सिंह चमलेगी, कीर्ति भ‌ट्ट, उप मंत्री चन्द्र किशोर पांडेय, नरेश सिंह बोहरा, अमित वर्मा, जीवन मेहता, सुरेन्द्र वर्मा, रबीश पचौली, लक्ष्मण सिंह मेहता, भूपेन्द्रपाल सिंह चौहान, कुंवर सिंह प्रथोली, गंगा गिरी, चतुर सिंह बोहरा सहित विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, खण्ड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी व भानु प्रताप कुशवाहा ने शोक व्यक्त किया है।