भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग


चम्पावत। भाजयुमो चम्पावत इकाई के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को साजिश करार देते हुए गुरुवार की शाम को मशाल जुलूस निकालकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने और पंजाब के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। मशाल जूलुस में भाजयुमो उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बोहरा, नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, प्रकाश तिवारी, जिपं सदस्य विजय बोहरा, मुकेश महराना, सुंदर बोहरा, प्रकाश जोशी, प्रकाश नाथ, एनडी गड़कोटी, केसी जोशी, सूरज बोहरा, रमेश भंडारी, हरीश जोशी, पीयूष जोशी, भुवन पुनेठा आदि शामिल रहे।

