जनपद चम्पावत

चम्पावत जिले में इस बार बढ़े हैं 5390 वोटर, 3443 वोटर हैं 80 वर्ष से ऊपर के

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए विधान सभा 54 लोहाघाट एवं विधानसभा 55 चम्पावत में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के बाद जनपद में कुल 3443 वोटर्स 80 वर्ष से अधिक आयु के पंजीकृत हुए हैं। जिसमे 1332 पुरुष एवं 2111 महिला वोटर्स हैं। जनपद चम्पावत की दोनों विधान सभा सीटों में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2409 है। जिनमें 54 लोहाघाट में 1399 एवं 55 चम्पावत में 1010 दिव्यांग वोटर्स पंजीकृत हुए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता के लिए मतदान को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाएगा। जनपद चम्पावत के कुल मतदाताओं की संख्या 203151 है। जिसमे 107203 पुरुष एवं 95948 महिला वोटर्स हैं। इस बार 5390 वोटर्स बढ़ गए हैं।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड