चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : भाजपा ने की मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, मुकेश बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों के परामर्श के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने चम्पावत जिले के सभी मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।मुकेश जोशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा, दीपा जोशी को महिला मोर्चा, महेंद्र सिंह बोरा को किसान मोर्चा, पवन नाथ गोस्वामी को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सूरज कुमार को अनुसूचित जाति मोर्चा तथा मुवश्शीर अली (गोलू) को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा है कि इन नियुक्तियों से जिला संगठन में नई गति आएगी। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए पार्टी के लक्ष्यों को सशक्त बनाने का आह्वान किया है।