जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : सीएम के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी को हुआ पितृ शोक

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत नगरपालिका परिषद के पहले अध्यक्ष, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के पिता हरीश चंद्र तिवारी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। प्रकाश के पिताजी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार बरेली के एक अस्पताल में चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम उनका देहांत हो गया। अंतिम संस्कार सोमवार 13 फरवरी की सुबह किया जाएगा। प्रकाश तिवारी के पिता के निधन पर भाजपा के तमाम नेताओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख जताया है।

Ad