चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : दो करोड़ की लागत से जिले के 1000 परिवार बनेंगे मौन पालन से आत्मनिर्भर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक में आयोजित मुख्य सेवक संवाद एवं राष्ट्रीय ध्वज अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री धामी ने जनपद में मौन पालन को बढ़ावा देने एवं मौनपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1000 परिवारों को चिन्हित कर उन्हें मौन पालन (मधुमक्खी पालन) से जोड़ने की घोषणा की।

इन परिवारों को न केवल चयनित किया जाएगा, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे मौन पालन में दक्षता हासिल कर सकें। इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री धामी ने ₹2 करोड़ की धनराशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा इस पहल से चम्पावत में मौन पालन के क्षेत्र में एक नई क्रांति आएगी, जिससे स्थानीय लोगों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Ad Ad
Ad Ad