चम्पावत : दीपावली त्योहार के चलते एनएच पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सुचारू रहेगा यातायात
चम्पावत। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ने बताया है कि गत 11, 12 एवं 13 सितम्बर को हुई भारी अतिवृष्टि के कारण एनएच-09 के किमी 106.300 पर स्वाला नामक स्थान पर मोटर मार्ग वॉस आउट हो गया था। उस स्थल पर पूरी पहाड़ी पर भूस्खलन हो रहा था, जो वर्तमान में भी रुक-रुक कर हो रहा है, परन्तु उक्त स्थल पर अस्थाई समायोजन का कार्य कर यातायात सुचारू कर दिया गया है, परन्तु समस्या के स्थाई समाधान के लिए रात्रि मे कार्य किया जा रहा है तथा सुबह 9 बजे से सांय 8 बजे तक यातायात सुचारू किया गया है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि रात्रि में इंमेरजेन्सी वाहनों को प्रातः 6 बजे से 9 बजे व रात्रि 8 बजे के पश्चात कार्य को रोककर निकाला जा रहा है। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर आवागमन प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सुचारू रहेगा। साथ ही रात्रि में पहाड़ी से मलवा/बोल्डर इत्यादि आने की सम्भावना बनी हुई है। अतः रात्रि में यातायात संचालन करना उपयुक्त नहीं होगा। वर्तमान में रात्रि मे कार्य किया जा रहा है, जिससे मार्ग को 24 घंटे हेतु सुचारू बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया है कि मार्च 2025 तक कार्ययोजना उक्त स्थल पर पूर्ण कर ली जायेगी।
