चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : 20 अप्रैल को जनता मिलन कार्यक्रम के समय में आंशिक परिवर्तन, प्रातः 11 से 1 बजे तक होगा आयोजन

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी 20 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले नियमित जनता मिलन कार्यक्रम के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उसी दिन आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि दोनों कार्यक्रमों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब जनता मिलन कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही आयोजित किया जाएगा। पूर्व निर्धारित समय के स्थान पर अब आम नागरिक इसी निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं फरियादियों से अपील की गई है कि वे समय में किए गए इस परिवर्तन का संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय पर ही उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Ad Ad

Ad Ad