चम्पावत पुलिस रीठा साहिब जोड़ मेला-2026 के लिए मुस्तैद, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष यातायात प्लान जारी
चम्पावत। रीठा साहिब जोड़ मेला-2026 में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए चम्पावत पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मेले के लिए विस्तृत यातायात संचालन योजना जारी कर दी गई है। पुलिस का मुख्य फोकस भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है।
दिशा-वार यातायात व्यवस्था…
- टनकपुर मार्ग से आने वाले श्रद्धालु
बड़े वाहन/बस/ट्रैवलर: सुखीढांग में निर्धारित पार्किंग पर रोके जाएंगे। यहां से शटल सेवा व छोटे वाहनों से श्रद्धालुओं को रीठा साहिब भेजा जाएगा।
मार्ग: सुखीढांग → बानखाल पुल तिराहा → सिसनी बैंड → परेवा → श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा
छोटे वाहन/दोपहिया: नियंत्रित व्यवस्था के तहत निर्धारित मार्ग से चलेंगे। पार्किंग केवल चिन्हित स्थानों पर होगी।
- चम्पावत/लोहाघाट/देवीधुरा मार्ग
श्रद्धालु सुखीढांग → चम्पावत → लोहाघाट → धूनाघाट → रीठा साहिब → लधियाघाटी वर्कशॉप तिराहा → बानखाल पुल → सिसनी बैंड → परेवा पार्किंग मार्ग का प्रयोग करेंगे। वापसी भी इसी रूट से होगी। गुरुद्वारा के पास अनावश्यक वाहन प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और पैदल यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी। - हल्द्वानी/खनस्यू/पतलोट मार्ग
छोटे चार पहिया व दोपहिया वाहन हल्द्वानी → खनस्यू → पतलोट → मेला चौक → सिसनी बैंड → परेवा पार्किंग मार्ग से आवागमन करेंगे।
पर्वतीय मार्गों पर सख्त नियम
पुलिस ने पर्वतीय व संकरे रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि…
ओवरस्पीडिंग व ओवरलोडिंग न करें, धीमी गति से वाहन चलाएं
दोपहिया पर चालक व सवारी दोनों हेलमेट पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट अनिवार्य
शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध होगा
खतरनाक मोड़ों पर हॉर्न का प्रयोग करें, अनावश्यक ओवरटेक से बचें
संशोधित साइलेंसर व रैश ड्राइविंग पर कानूनी कार्रवाई होगी
सड़क किनारे वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें
पार्किंग और डायवर्जन
सभी वाहनों को केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुद्वारा परिसर व मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग पर चालान व क्रेन से कार्रवाई होगी। आवश्यकता पड़ने पर यातायात पुलिस द्वारा डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।
आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन
चम्पावत पुलिस ने श्रद्धालुओं की सहायता हेतु कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं:
डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम: 9411112984
आपातकालीन सेवा: 112
थानाध्यक्ष रीठा साहिब: 9411112920
CO चम्पावत/टनकपुर: 9456593371 / 9456593370
TI चम्पावत: 8218932228
इसके अलावा बनबसा, टनकपुर, लोहाघाट, पाटी व चल्थी थानों के प्रभारी अधिकारियों के नंबर भी साझा किए गए हैं।
जनपद चम्पावत पुलिस की अपील
पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, धैर्य व अनुशासन बनाए रखें। सुरक्षित यात्रा करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। मेले के दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी।

