भीषण सड़क हादसा, डंपर चालक और महिला की मौत
हादसा इतना भयावह था कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा

टिहरी। टिहरी के भद्रकाली तिराहे से आगे सुबह एक डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। वहीं ट्रक के साथ सड़क पर लगे 2 कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बायी ओर नीचे झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे. जिससे महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान चालक फारुख बहादरपुर लक्सर हरिद्वार निवासी और महिला कौशल्या ( उम्र 42 वर्ष) पत्नी सुरेश निवासी बावाडी शिवपुरी के रूप में हुई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


