चम्पावत : रेडक्रास ने आइसीयू में भर्ती मरीजों को कंबल बांटे
चम्पावत। रेडक्रॉस ने जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भेंट किए। रेडक्रॉस सोसायटी के चम्पावत जिले के अध्यक्ष राजेंद्र गहतोड़ी ने सोमवार पांच जनवरी को ये कंबल भेंट किए। पहाड़ में इन दिनों कड़ाके की सर्द है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग मरीजों के सम्मुख चुनौती और भी ज्यादा है। जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दो मरीजों को ठंड से बचाव के लिए रेडक्रॉस समिति ने कंबल भेंट किया। अस्पताल प्रबंधन ने इस पहल के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र गहतोड़ी का आभार जताया है।

