नवीनतम

चम्पावत: पाटी में युवक की हत्या से सनसनी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद के पाटी विकास खंड क्षेत्र के गांव मंगलेख में 25 साल के युवक पान सिंह की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पान सिंह मंगलवार रात 11:00 बजे तक होली में था। रात में ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पाटी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ पाटी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया पान सिंह के सिर और गर्दन में चोट के निशान हैं। परिजनों की तहरीर पर पाटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मालूम हो पान सिंह गांव में ही दुकान चलाता था। पान सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पाटी जाकर घटना की जानकारी ली तथा थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द मामले की गुत्थी सुलझाने के निर्देश दिए।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड