उत्तराखण्डराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने अनुसूचित जाति के पार्टी कार्यकर्ता के घर खाया खाना, नंद लाल ने कहा सीएम उनके घर आए सौभाग्य की बात है

ख़बर शेयर करें -

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुरा स्थित अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता नंद किशोर आर्य के घर जाकर भोजन किया। सीएम के लिए लौकी की सब्जी, रोटी, दाल-चावल और खीर परोसी गई। उन्हें कार्यकर्ता के घर खाना खाने जाते देख लोग देखते रह गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिनी स्टेडियम में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद राजपुरा में नंद किशोर आर्य के घर पहुंच गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, शंकर कोरंगा, अनिल कपूर डब्बू आदि मौजूद थे। नंद किशोर ने बताया कि वह पार्टी का सबसे छोटा कार्यकर्ता है और पेंटिंग के साथ मजदूरी का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने सुबह फोन कर उसके घर खाने की इच्छा जताई तो वह फूले नहीं समाया। इसके बाद परिवार के लोग तैयारी में जुट गए। नंद किशोर के अनुसार उसका मुख्यमंत्री से 1990 से संबंध है। पार्टी के लोग खासकर सीएम उसके घर आए यह उसके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कुछ नहीं मांगा है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड