जनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

लोहाघाट : बोर्ड की परीक्षा में सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। सीमावर्ती क्षेत्र डुंगरालेटी के मेधावी छात्र धीरज चंद पुत्र देवी चंद ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92% अंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धीरज की उपलिब्ध पर सिद्धनाथ पुस्तकालय सल्टा की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं। कहा है कि धीरज का सीमावर्ती क्षेत्र की कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़कर प्रतिदिन 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करके विद्यालय जाना और अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल करना काबिले-तारीफ है। धीरज की यह कामयाबी न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए गौरव का क्षण है। मालूम हो कि धीरज को पूर्व में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सिद्धनाथ पुस्तकालय सल्टा की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की गयी थी।


बताया कि बगोटी क्षेत्र से पुस्तकालय से निरंतर जुड़ी बालिकाओं योगिता पुत्री भवान राम और प्रिया पुत्री स्वर्गीय गंगा राम ने भी 75% अंक लाकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सिद्धनाथ पुस्तकालय सल्टा, बगोटी (मडलक) की ओर से सभी को उपलब्धि पर सभी को बधाई दी गई है। साथ ही GIC मडलक के अध्यापकों का आभार जताया गया है।

Ad Ad
Ad Ad