चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक हुए चोटिल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। आरएफसी रोड पर शनिवार की देर रात बाइक और अज्ञात कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार सुनील पुत्र दीपक राम उम्र 20 साल निवासी बोहरागोठ, सागर टम्टा पुत्र महेंद्र टम्टा उम्र 20 वर्ष निवासी ज्यालफार्म व नीरज विश्वकर्मा पुत्र सुरेश राम उम्र 30 वर्ष निवासी बोहरागोठ चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उमर ने घायलों का उपचार किया। बताया कि नीरज के पैर पर चोट है। अन्य की स्थिति सामान्य है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Ad Ad